राष्ट्र सेविका समिति द्वारा शाहगंज में भव्य पथ संचलन, देशभक्ति से सराबोर हुआ नगर
शाहगंज (जौनपुर):
राष्ट्र सेविका समिति, जिला जौनपुर के तत्वावधान में शाहगंज नगर में एक भव्य एवं अनुशासित पथ संचलन का आयोजन किया गया, जिसने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में सेविकाओं ने पूर्ण अनुशासन, एकरूपता और उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे नगरवासियों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।
पथ संचलन निर्धारित मार्गों से होते हुए नगर के प्रमुख स्थलों से गुजरा। सेविकाएं पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर कदम से कदम मिलाते हुए चल रही थीं, जो संगठन की एकजुटता, संस्कार और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक बन गया। संचलन के दौरान देशभक्ति के गीतों और नारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे पूरे नगर में एक प्रेरणादायक माहौल बन गया।
इस अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों द्वारा पथ संचलन का जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई तथा सुगंधित इत्र छिड़ककर सेविकाओं का अभिनंदन किया गया। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े होकर इस अनुशासित कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से नीतू मिश्रा, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद शाहगंज अध्यक्ष पंकज जायसवाल, अर्चना बरनवाल, अनुपम अग्रहरि, उषा जायसवाल, रूबी जायसवाल, स्वाति अग्रहरि एवं सुशील सेठ बागी ,प्रधानाचार्य ज्ञानेश प्रताप सिंह ,अमित जायसवाल .उपस्थित रहे।
वहीं स्वागतकर्ताओं में अनिल अग्रहरी, रामनारायण अग्रहरी, अक्षत अग्रहरी, विनोद अग्रहरी, उज्ज्वल सेठ, हिमालय अग्रहरी, सागर जायसवाल, दुर्गेश चौरसिया और आयुष कसेरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
यह पथ संचलन न केवल संगठन की शक्ति और अनुशासन का परिचायक रहा, बल्कि समाज में राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम भी बना। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों एवं प्रतिभागियों की सराहना की जा रही