अवैध गांजा परिवहन पर थाना सरिया की लगातार बड़ी कार्यवाही
थाना सरिया,दिनांक 31/03/26
अवैध गांजा परिवहन पर थाना सरिया की लगातार बड़ी कार्यवाही*
🔸*वेन्यू कार में गांजा परिवहन तथा क्रेटा कार में पायलेटिंग करने वाले कुल 03 गांजा तस्कर 73किलो 345 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार*
*जप्त सम्पत्ति* –
▪️ आरोपी के कब्जे से 73 किलो 345ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 7,20,000रूपये ।
▪️एक नग क्रेटा कार कीमत करीबन 10,00,000 रूपये
▪️एक नग वेन्यू कार कीमती 7,00,00 रु
▪️मोबाइल 03 नग कीमती 22000 रु
*जुमला संपत्ति कीमती करीबन* *24,42,000 रूपये*
*गिरफ्तार आरोपी :-*
1)रमेश सिदार उर्फ सोनू सिदार पिता स्व रामप्रसाद सा छुरी,थाना कटघोरा जिला कोरबा।
2) राजेंद्र कुमार दिवाकर पिता स्व रामगोपाल सा सेमीपाली थाना उरगा जिला कोरबा।
3) प्रीतम चेलकर पिता होरीलाल चेलकर सा छुरी थाना कटघोरा जिला कोरबा।
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे सरिया पुलिस को 73किलो 345ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 03आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30/03/2026को दौरान पेट्रोलिंग जरिये मुखबीर सुचना मिला कि एक काले रंग की वेन्यू कार क्र CG 12 VV 2342 में कुछ व्यक्ति उड़ीसा से गांजा लेकर कोरबा जाने वाले है तथा उसके आगे --आगे एक क्रेटा कार क्र CG 12 BP 5679 पायलेटिंग में चल रही है सूचना पर कंचनपुर बैरियर पास मेन रोड मे घेराबंदी कर दोनों कार को पकड़ा गया। वेन्यू कार चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम रमेश सिदार उर्फ सोनू सिदार पिता स्व रामप्रसाद सा छुरी,थाना कटघोरा जिला कोरबा का होना बताया। गवाहों के समक्ष वेन्यू कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर 70 पैकेट में कुल 73 किलो 345 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।
पायलेटिंग कर रहे क्रेटा कार क्र CG 12 BP 5679 में बैठे व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेंद्र कुमार दिवाकर पिता स्व रामगोपाल सा सेमीपाली थाना उरगा जिला कोरबा और प्रीतम चेलकर पिता होरीलाल चेलकर सा छुरी थाना कटघोरा जिला कोरबा का होना बताया। दोनो कार में बैठे तीनों आरोपियों से गांजा के बारे मे पूछताछ करने पर कंटामाल जिला बौद्ध उड़ीसा निवासी रवि नामक युवक से गांजा खरीदकर कोरबा ले जाकर बिक्री करना बताए।आरोपियों के कब्जे से 73 किलो 345 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, 01नग क्रेटा कार, 01 नग वेन्यू कार , 03 नग मोबाइल को जप्त कर तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सरिया मे अपराध क्रमांक 66/2026 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव ,सउनि कमल राजपूत, प्र0आर0- विजय यादव ,आर नरेंद्र चंद्रा,विमल जांगड़े,श्रवण दिलीप स्नेही,खेमलालअनुज, दिगंबर ,दिलीप स्नेही, लक्ष्मी पटेल साइबर सेल से रामकुमार मानिकपुरी व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।