logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम पंचायत नोहटा जिला दमोह गाँव से शराब दुकान हटाने के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन ने दिया ज्ञापन

आज नोहटा में जो शराब दुकान है वह बीच गांव में स्थापित है जिसको हटाने के लिए एवं गांव से 1 किलोमीटर दूर बाहर स्थापित की जाए इसके संबंध में अनुविभागीय अधिकारी महोदय राजस्व को ज्ञापन दिया गया वर्तमान में नोहटा शराब दुकान गाँव के अंदर है जहां पर खेर माता मंदिर 100 मीटर के अंदर है और नोहटा का हायर सेकेंडरी स्कूल भी नजदीक एवं सबसे महत्वपूर्ण नोहलेश्वर मंदिर जो शराब दुकान 400 मीटर के अंदर आता है जिसको हटवाने के लिए
भगवती मानव कल्याण के संभागीय अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर सुजान सिंह जी ने बताया कि जहां पर शराब दुकान खुली गई है उसके आसपास बहुत सारे धार्मिक स्थल है और हायर सेकेंडरी स्कूल भी वहां पर है एक प्राचीन नोहलेश्वर मंदिर भी वहां पर पास में है एवं जहां पर वह शराब दुकान है वहां पर पूरा रहवासी क्षेत्र है जिससे वहां पर आने जाने वाले और रहने वाले लोगों को परेशानियां होती हैं इस संबंध में अनुभागीय अधिकारी राजस्व का कहना है कि मैं इसके संबंध में पहले कलेक्टर महोदय जी को लिखा है और मै फिर से इसके लिए लिखूंगा पूरा प्रयास करूंगा कि वहां से शराब दुकान को हटाया जाए ज्ञापन में
दिनेश अहिरवार ब्लॉक अध्यक्ष भगवती मानव कल्याण संगठन जबेरा राजेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष भगवती मानव कल्याण संगठन तेंदूखेड़ा धीरज सिंह जी ब्लॉक जिला उपाध्यक्ष भगवती मानव कल्याण संगठन दमोह कुशल सिंह जी वीरेंद्र सिंह जी जगदीश यादव जी ब्लॉक अध्यक्ष किसान मोर्चा तेंदूखेड़ा एवं अन्य कार्यकर्ताओं को उपस्थिति रही

1
0 views

Comment