logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने धूमधाम से मनाई राम नवमी – डाली तिवारी



खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। क्षेत्रीय ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव राम नवमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर के प्रमुख मंदिर रियासत कालीन श्रीराम मंदिर प्रांगण में किया गया.

संगठन की जिलाध्यक्ष श्रीमती डाली तिवारी एवं जिला सचिव श्रीमती स्वाति शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ किया गया। इसके पश्चात मातृशक्ति की महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन एवं जस गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर राम जन्मोत्सव का उल्लासपूर्वक उत्सव मनाया. भक्ति गीतों के बीच भगवान राम के जयकारों से पूरा परिसर गूंजायमान रहा.

इस अवसर पर राम जन्म की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें बाल रूप में भगवान राम के जन्म का सजीव चित्रण किया गया। श्रद्धालुओं ने झांकी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. बच्चों एवं युवाओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

श्रीमती डाली तिवारी ने बताया कि परिषद् का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं को सहेजते हुए नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता, सहयोग और संस्कारों की भावना को बल मिलता है. राम नवमी केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि आदर्श जीवन मूल्यों, सत्य, धर्म और मर्यादा का संदेश देने वाला पावन अवसर है. इस दौरान भगवान राम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया.

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया. आयोजन को सफल बनाने में परिषद् की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रूपा उपाध्याय, जिला संगठन विस्तार प्रमुख श्रीमती शैल शर्मा, श्रीमती विमला शर्मा, श्रीमती सरिता शर्मा, श्रीमती रोहिणी शर्मा, श्रीमती श्यामा तिवारी, श्रीमती अंजू तिवारी, श्रीमती मीना तिवारी, श्रीमती गायत्री तिवारी, श्रीमती रेणु चौबे, श्रीमती रेणु त्रिपाठी, श्रीमती कविता चौबे, श्रीमती मुखी पांडेय, जिला संयोजिका श्रीमती अंजू पांडेय, जिला प्रभारी श्रीमती उमा चौबे, श्रीमती प्रिया तिवारी श्रीमती सोनिया तिवारी, श्रीमती रेखा तिवारी, श्रीमती धात्री तिवारी, श्रीमती शैल त्रिपाठी एवं श्रीराम मंदिर पुजारी पं मनोज चौबे सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा. उपस्थित जनसमूह ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया.

0
35 views

Comment