अचानक आग लगने से किसान का बंगला जलकर राख।
हरदोई बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अतर्धा खुर्द गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस घटना में रामचरण पुत्र खग्गा का खेतों के बीच बना बंगला पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि बंगले में रखा घरेलू और कृषि उपयोग का सारा सामान भी नहीं बच सका। इसमें एक चारपाई, एक रजाई, दो कंबल और तीन ट्राली पैरा जलकर नष्ट हो गए, जिससे पीड़ित को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल फायर सर्विस को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के खेतों को चपेट में आने से बचा लिया।
इस दौरान फायर सर्विस के कर्मचारी अशोक कुमार द्विवेदी, करुणा शंकर पाण्डेय, आशीष और दीपक ने साहस और तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पाया गया,,