कल से टोल प्लाजा पर नकद भुगतान बंद
👉 अब केवल FASTag और UPI से ही होगा टोल भुगतान
देशभर के वाहन चालकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कल से सभी टोल प्लाजा पर नकद भुगतान (Cash Payment) पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अब वाहन चालकों को टोल टैक्स चुकाने के लिए केवल FASTag या UPI जैसी डिजिटल पेमेंट सुविधाओं का ही उपयोग करना होगा।
सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने और टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों को कम करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। ऐसे में जिन वाहन चालकों के पास अभी तक FASTag नहीं है, उन्हें तुरंत अपने वाहन में FASTag लगवाकर उसे एक्टिव करना जरूरी हो गया है।
वहीं, जो लोग FASTag का उपयोग नहीं करते हैं, उन्हें अपने स्मार्टफोन में UPI पेमेंट सुविधा चालू रखना अनिवार्य होगा, ताकि टोल भुगतान में किसी तरह की परेशानी न हो।
यदि कोई वाहन चालक बिना FASTag या डिजिटल पेमेंट के टोल प्लाजा पहुंचता है, तो उसे जुर्माना देना पड़ सकता है या फिर उसे वापस भी भेजा जा सकता है।
👉 इसलिए वाहन चालक समय रहते अपनी तैयारी पूरी कर लें, ताकि सफर के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।