बीबीडी ग्रुप के संस्थापक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं लखनऊ के मेयर रहे डॉ० अखिलेश दास गुप्ता की 65 वीं जयन्ती आज राजधानी लखनऊ में सेवा, संकल्प के रूप
बीबीडी ग्रुप के संस्थापक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं लखनऊ के मेयर रहे डॉ० अखिलेश दास गुप्ता की 65 वीं जयन्ती आज राजधानी लखनऊ में सेवा, संकल्प के रूप में मनाया गया। जयन्ती पर बीबीडी विश्वविद्यालय में ‘स्टार नाइट’ सहित विविध आयोजन, विराज टावर व पुराना किला स्थित पुश्तैनी आवास पर श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न हुई। श्रद्धांजलि सभा में परिवारजनों, समर्थकों और शहर के गणमान्य लोगों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास, वाइस प्रेसीडेंट श्रीमती देवांशी दास एवं सुश्री सोनाक्षी दास सहित बीबीडी परिवार के तमाम सदस्यों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
बीबीडी ग्रुप के फाउंडेशन डे के अवसर पर शाम बीबीडी परिसर में ‘स्टार नाइट’ का आयोजन हुआ, जिसमें प्रसिद्ध गायिका कनिका कपूर ने अपनी प्रस्तुति दी। यह सांस्कृतिक संध्या डॉ. गुप्ता के जीवन और उनके योगदान को समर्पित रहा। इसके साथ ही सामािजक सरोकारों को केंद्र में रखते हुए ऑल इंडिया वाल्मीकि महासभा द्वारा दोपहर अच्छे लाल वाल्मीकि सामाजिक चेतना वाटिका, परिवर्तन चैक, हजरतगंज में कोऑपरेटिव सोसाइटी, नगर निगम लखनऊ के पूर्व चेयरमैन कमल वाल्मीकि और पूर्व पार्षद प्रत्याशी आयुष वाल्मीकि द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।
इसके अलावा संत मदर टेरेसा आश्रम, सप्रू मार्ग, हजरतगंज में दोपहर जय श्री बिजनेस कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ अजय दीप एवं एमडी जयश्री प्रिया गुप्ता के नेतृत्व में फल वितरण और केक काटकर जयंती मनाई गयी। दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य महेश चंद्र राठौर एवं स्पर्श दरबारी द्वारा सिविल अस्पताल, हजरतगंज में दोपहर मरीजों और उनके तीमारदारों को भोजन एवं फल वितरित किया गया। श्री संदीप अग्रवाल द्वारा नरही में 250 स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं किट वितरित किया गया। इन विविध आयोजनों के माध्यम से न केवल डॉ. अखिलेश दास गुप्ता के योगदान को स्मरण किया गया बल्कि उनकी उस सोच को भी आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया जिसमें शिक्षा, सेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच ही सबसे बड़ी प्राथमिकता थी।ही सबसे बड़ी प्राथमिकता थी।
जयन्ती के अवसर पर सायं अपने पुश्तैनी आवास पुराना किला में डॉ० अखिलेश दास फाउण्डेशन द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से श्री विराज सागर दास ने डॉ० अखिलेश दास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
श्री विराज सागर दास ने कहा कि उनके पिता बीबीडी ग्रुप के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व महापौर डॉ. अखिलेश दास गुप्ता का जीवन समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित था। उनकी विरासत को आगे बढ़ाना ही हमारे लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी और उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
उन्होने कहा कि डॉ० अखिलेश दास जी द्वारा शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य किये गये हैं। बीबीडी एजुकेशनल ग्रुप को विश्वस्तरीय बनाने, निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, समाज सेवा के क्षेत्र में उनका जो सपना था वह आज साकार हो रहा है। उनकी प्रेरणा से बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास गुप्ता और बीबीडी ग्रुप के प्रेसिडेंट श्री विराज सागर दास द्वारा लोगों के लिए तमाम निःशुल्क सेवाएं आज संजीवनी बन चुकी हैं। धार्मिक विरासत की पहचान ऐतिहासिक गणेश महोत्सव बन चुका है। बीबीडी ग्रुप अपने समाजसेवा के संकल्प के तहत जहां सर्दियों में शहर के प्रत्येक चैराहों पर अलाव जलवाने, गरीबों को कम्बल वितरण करने, तपती गर्मियों में प्याऊ लगवाकर ठंडे पानी से लोगों की प्यास बुझाने और समय- समय पर भण्डारे का आयोजन कर भोजन वितरण के कार्यक्रमों के जरिए समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कहना अतिशयोक्ति न होगा कि समाजसेवा ही बीबीडी ग्रुप का एकमात्र ध्येय है।
डॉ. अखिलेश दास गुप्ता का योगदान केवल राजनीति और सामािजक सेवा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में भी स्थायी और प्रभावशाली विरासत स्थापित की। उनके मार्गदर्शन में वर्ष 2003 में बाबू बनारसी दास एजुकेशनल सोसाइटी लखनऊ द्वारा नई दिल्ली में डॉ. अखिलेश दास गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (पूर्व मे एडीजीआईटीएम) की स्थापना की गई, जो आज उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में स्थापित है। खेल प्रशासन के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा, जिसने युवाओं को नई दिशा और अवसर प्रदान किए।
डॉ. अखिलेश दास गुप्ता ने विशेष रूप से बैडमिंटन के क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में उनके नेतृत्व में भारत ने न केवल अपना पहला ओलंपिक पदक जीता, बिल्क 2013 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक सहित कई अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल कीं। एक पूर्व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी होने के नाते उन्होंने खिलाड़ियों को केंद्र में रखकर नीतियां बनाईं।
जयन्ती के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली एवं लखनऊ के साथ साथ पूरे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद् व खेल जगत से जुड़ी तमाम हस्तियों, बीबीडी परिवार के सभी सदस्यों ने डॉ० अखिलेश दास गुप्ता जी को श्रद्धा के साथ याद किया।
इस मौके पर सर्वश्री कैलाश पाण्डेय, अरूण गुप्ता, राजीव बाजपेयी, अशोक सिंह, रेहान अहमद खान, सुबोध श्रीवास्तव, निहाल खान, अचल मेहरोत्रा, डा0 पी0एस0 जायसवाल, वंदना राज अवस्थी, शान बख्शी, आशा मौर्या, कमलेश गुप्ता, उमा गुप्ता, ऊषा बाल्मीकि, चन्द्र रावत सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Syed Afzal Ali shah Moududi.
Lucknow