डीएम जसजीत कौर ने बीएलओ को किया सम्मानित
निर्वाचक पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर मिला पुरस्कार
आज 31 मार्च, 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार, बिजनौर में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी.एल.ओ. को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सुश्री जसजीत कौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
जिलाधिकारी जसजीत कौर के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के चलते जनपद बिजनौर में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी.एल.ओ. को प्रोत्साहन धनराशि के चेक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी महोदया ने कहा कि शुद्ध एवं सुदृढ़ मतदाता सूची ही लोकतंत्र की मजबूत नींव है और इसमें बी.एल.ओ. की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी बी.एल.ओ. के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने भी जिलाधिकारी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में जनपद ने निर्वाचन संबंधी कार्यों में एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह सम्मान समारोह बी.एल.ओ. के लिए प्रेरणास्रोत साबित हुआ।