logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ में भव्य कार्यक्रम: आंगनवाड़ी सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान कुल 69,804 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। इसके साथ ही 2 लाख से अधिक ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस भी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रदान किए गए, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की बेहतर निगरानी सुनिश्चित हो सकेगी।
कार्यक्रम में 18,440 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए, जिससे प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। इसके अतिरिक्त, लगभग ₹450 करोड़ की लागत से निर्मित 3,170 आंगनवाड़ी केंद्र भवनों एवं 140 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया।
लखनऊ में आयोजित इस मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद स्तर पर भी किया गया, जिससे स्थानीय स्तर पर भी लोगों ने इस महत्वपूर्ण पहल को देखा और सराहा। इसी क्रम में जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक सदर द्वारा नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन माध्यम से जनपद के 03 आंगनवाड़ी केंद्रों का शिलान्यास एवं 32 नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवनों का लोकार्पण भी किया गया।

यह पहल न केवल आंगनवाड़ी सेवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और बाल विकास के क्षेत्र में भी एक नया आयाम स्थापित करेगी।

12
440 views

Comment