श्रीमद्भागवत कथा में देखते ही बनता है भक्तों का उत्साह कथा का आनन्द प्राप्त करने पहुंचे नन्दू भइया
जनपद बरेली के पावन पवित्र मां गंगा के तट पर बसे गा
श्रीमद्भागवत कथा में देखते ही बनता है भक्तों का उत्साह कथा का आनन्द प्राप्त करने पहुंचे नन्दू भइया
जनपद बरेली के पावन पवित्र मां गंगा के तट पर बसे गांव चौबारी में लगभग लगातार ही पूरे गांव में कहीं न कहीं भगवत चर्चा के कार्यक्रम चलते ही रहते हैं धार्मिक अनुष्ठानों के इसी क्रम में आज दिनांक 31/03/2026 दिन मंगलवार को शिव मंदिर प्रांगण के बराबर में ग्राम प्रधान पप्पू सिंह के प्रांगण में चल रही मद्भागवत कथा में नन्द किशोर चौहान नन्दू भइया पहुंचे जिसमें बृंदावन से पधारे परम संत शिरोमणि आदरणीय राघव ऋषि जी महाराज ने अपने मुखारविंद से भगवत चर्चा के दौरान बताया कि
कलयुग केवल नाम अधारा
सुमिर सुमिर नर उतरहिं पारा
कलयुग में केवल नाम ही आधार है इसी नाम रूपी जहाज के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति भवसागर को पार कर सकता है बीते कल दिनांक 30/03/2026 को भगवान कन्हैया के जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया था कथा आयोजकों से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस कथा में गांव के प्रत्येक व्यक्ति का कुछ न कुछ सहयोग है और पूरे गांव के सहयोग से ही यह दिव्य और भव्य कार्यक्रम का आयोजन संभव हो सका है।
कथा में गुड़िया पाण्डे, प्रदीप पाण्डे, भारतेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, कौशल सिंह, प्रमोद कुमार, रंजीत सिंह, अंकित चौहान, अरुण चौहान, धर्मवीर सिंह, मोहित मिश्रा, राजीव भदौरिया, जितेंद सिंह, राजेश सिंह गुड्डू आदि लोगों के साथ साथ पूरे गांव का भरपूर सहयोग मिल रहा है।