logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सौभाग्य योजना में ‘मौत का करंट’, लालपुर कल्याणपुर में लापरवाही से खौफ...





“सौभाग्य योजना में ‘मौत का करंट’: लालपुर कल्याणपुर में लापरवाही से खौफ, जिम्मेदार बेखबर” !

11 केवी लाइन से छू रही स्टे वायर, जमीन पर दौड़ रहा करंट—गांव का आम रास्ता बना ‘खतरे का जोन’

सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या विभाग किसी की मौत का इंतजार कर रहा है


ग्रामीणों का कहना है कि 11 केवी लाइन को गांव के एक किसान के समरसेबल से जोड़ दिया गया, लेकिन इस दौरान सुरक्षा के जरूरी उपकरण—जैसे टॉप चैनल, इंसुलेटर और एफ-क्लैंप—को जानबूझकर नहीं लगाया गया। लागत बचाने के इस खेल ने पूरे सिस्टम को खतरनाक बना दिया है।

स्थिति तब और भयावह हो गई जब ट्रांसफार्मर पोल को सहारा देने वाली स्टे वायर सीधे 11 केवी लाइन के संपर्क में आ गई। नतीजा—जमीन पर करंट उतर रहा है। यह वही स्थान है जहां से गांव का आम रास्ता गुजरता है। रोजमर्रा के इस रास्ते पर अब सन्नाटा पसरा है, क्योंकि ग्रामीण डर के साये में जी रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि “यहां हर कदम पर मौत का खतरा है। कोई भी बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है।” लोगों ने डर के कारण इस रास्ते से आना-जाना तक बंद कर दिया है।

अब देखना यह है कि जिम्मेदार अफसर इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हैं या फिर किसी बड़ी जनहानि के बाद ही जागेंगे।

4
67 views

Comment