चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के पुरस्कारों के लिए आमन्त्रित कीं हिंदी, पंजाबी, उर्दू, संस्कृत तथा अंग्रेजी भाषाओं में मौलिक रचनाएं
चंडीगढ़ मंगलवार 31/03/2026 आरके विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति---स्थानीय "चंडीगढ़ साहित्य अकादमी" की ओर से शहर के लेखकों और बाल लेखकों की वर्ष 2025 में प्रकाशित पुस्तकों एवं अप्रकाशित रचनाओं को आमंत्रित किया गया है। रचनाएं जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई ।
अकादमी के चेयरमैन डॉ. मनमोहन सिंह ने अल्फा न्यूज इंडिया को उचित माध्यम से बताया कि हिंदी, पंजाबी, उर्दू, संस्कृत तथा अंग्रेजी भाषाओं में कविता, कहानी, नाटक, बाल साहित्य, अनुवाद तथा गैर कथा आलोचना विधाओं में वर्ष 2025 के दौरान प्रकाशित पुस्तकों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही, 35 वर्ष तक की आयु के लेखकों के लिए युवा पुरस्कार 2025 के लिए भी पुस्तकें आमंत्रित की गई हैं।
चंडीगढ़ में पढ़ने वाले या रहने वाले बाल लेखक भी अपनी अप्रकाशित रचनाएं, कविताएं 150 से 200 शब्द, निबंध 800 शब्द तथा लघु कथाएं 1000 शब्द हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, संस्कृत एवं उर्दू भाषाओं में जमा कर सकते हैं। उत्कृष्ट प्रविष्टियों को बाल पुरस्कार 2025 के अंतर्गत तीन आयु वर्गों 8 से 12 वर्ष, 12 से 15 वर्ष तथा 15 से 18 वर्ष में सम्मानित किया जाएगा।
प्रतिभागी अकादमी की आधिकारिक वेबसाइट csacchdडाटin पर या रानी लक्ष्मी बाई ऑडिटोरियम दूसरा तल सेक्टर-38 चंडीगढ़ कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।