logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ की तान्या बनी असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर - माता पिता है कवि युगल -बोले बेटी पर गर्व


मेरठ - उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस)ने सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा पीसीएस 2024 का अंतिम परिणाम रविवार देर रात घोषित कर दिया। प्रारंभिक परीक्षा के लगभग 1 वर्ष 3 महीने 7 दिन बाद जारी परिणाम में पहले प्रयास में ही बनी मेरठ की तान्या असिस्टेंट कमिश्नर (13वीं रैंक)। पीसीएस की परीक्षा में प्रथम प्रयास में परचम फैलाकर नाम रोशन किया। आप श्री तरुण कुमार रस्तोगी एव श्रीमती नन्दिनी रस्तोगी,गुप्ता कालोनी , उत्तम नगर की सुपुत्री हैं ।
वो इसका श्रेय अपनी मेहनत, लगन को देती हैं साथ ही अपने पूरे परिवार, मित्रों को जिन्होंने हर समय साथ दिया तथा हमेशा आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया। आज उनके सपने साकार हुए। यह सब बड़ों के आशीर्वाद और प्रभु को इच्छा ही सम्भव हुआ है। उनके माता पिता मेरठ के चर्चित कवि युगल भी हैं इस कारण मेरठ के कवि कुल ने भी उन्हें बधाई दी । भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक मनमोहन भल्ला ने भी उन्हें साधुवाद देते हुए कहा के पूरे समाज को आप पर गर्व है।

75
5905 views

Comment