जनपद एटा...
एटा...
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पिलुआ का किया गया औचक निरीक्षण तथा संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
जनपद एटा...
एटा- अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पिलुआ का किया गया औचक निरीक्षण तथा संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
आज दिनांक 30.03.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा की उपस्थिति में थाना पिलुआ का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर, अभिलेख प्रबंधन, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला सहायता डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, सीसीटीएनएस, कम्प्यूटर कक्ष, आगंतुक रजिस्टर का निरीक्षण कर शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था का गहनता से परीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।