logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ा में करवाए गए सात दिवसीय एन.एस.एस विशेष शिविर का सफलतापूर्वक समापन

शिविर के दौरान आरती भारद्वाज एवं राजन जांबला को चुना गया बेस्ट कैंपर
तलवाड़ा-होशियारपुर, 31 मार्च ( अर्श ) : एम.आर.पी.डी राजकीय महाविद्यालय, तलवाड़ा में सात दिवसीय एन.एस.एस ( राष्ट्रीय सेवा योजना ) विशेष शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह शिविर प्रिंसिपल डॉ. अजीज खोसला के कुशल नेतृत्व एवं एन.एस.एस नोडल अधिकारी प्रो. नीतिका देवी की देखरेख में तिथि 24 से 30 मार्च,2026 तक गांव डोहर, तहसील मुकेरियां में आयोजित किया गया।

शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने सात दिनों तक विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जागरूकता से संबंधित गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। गांव में स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

शिविर के समापन अवसर पर राजकीय महाविद्यालय, तलवाड़ा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में नशा विरोधी नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया । इस दौरान सातों दिनों की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा शिविर की झलकियों पर आधारित एक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया, जिसे उपस्थित सभी ने सराहा।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों आरती भारद्वाज एवं राजन जांबला को “बेस्ट कैंपर” पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिविर के दौरान ही करवाए गए नशा विरोधी लेखन मुकाबले में क्रमवार : पहला, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों वैष्णवी देवी, हरजीत कौर एवं आरती भारद्वाज को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. राजीव खोसला ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि एन.एस.एस जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करते हैं।

अंत में एन.एस.एस नोडल अधिकारी प्रो. नीतिका देवी ने प्रिंसिपल, कॉलेज रजिस्ट्रार प्रो. अजय कुमार अर्श, समस्त स्टाफ तथा एन.एस.एस स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रो. इंद्रजीत कौर, प्रो. अकबाल सिंह, प्रो. दलविंदर पाल सिंह, प्रो. जितेंद्र कुमार, प्रो. कोमल इत्यादि उपस्थित थे । कार्यक्रम का समापन उत्साह एवं प्रेरणा के वातावरण में हुआ ... अजय कुमार अर्श

134
1 comment
6508 views

Comment
  • Ajay Kumar

    कॉलेज प्रिंसिपल, नोडल ऑफिसर एवं समस्त स्टाफ को बहुत-बहुत बधाई हो ।