logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला योजना समिति की बैठक में बड़ा फैसला, 10 गांव बनेंगे मॉडल सोलर विलेज


6 माह की प्रतियोगिता के जरिए चुना जाएगा सर्वश्रेष्ठ गांव, विजेता को मिलेगा ₹1 करोड़

पाकुड़:-पाकुड़ में उपायुक्त Manish Kumar की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ “मॉडल सोलर विलेज” योजना पर विशेष चर्चा हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के 10 चयनित गांवों के बीच 6 माह की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसके आधार पर एक गांव को “मॉडल सोलर विलेज” के रूप में विकसित किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य गांवों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना है। इसके तहत गांवों में सोलर पंप, सोलर स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट और रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना को प्रोत्साहित किया जाएगा।

प्रतियोगिता के अंत में जिस गांव में सबसे अधिक सोलर इंस्टॉलेशन होगा, उसे विजेता घोषित कर ₹1 करोड़ की राशि दी जाएगी, जिससे गांव को पूरी तरह सोलर आधारित विकसित किया जा सके।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने और योजना को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल ग्रामीण विकास को गति देगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

5
6600 views

Comment