एसडीएम मुरैना ने शहर में 10 कमर्शियल व 4 घरेलू गैस सिलेंडर किए जप्त
एसडीएम मुरैना ने मुरैना शहर में 10 कमर्शियल व 4 घरेलू गैस सिलेंडर किए जप्त
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर एसडीएम मुरैना श्री बीएस कुशवाह ने 29 मार्च को स्टेशन रोड, लुहार गली क्षेत्र में मिठाई दुकानों से 10 कमर्शियल व 4 घरेलू सिलेंडर जप्त किए। सिलेंडर वाले दुकानदार वैध कागजात उपलब्ध नहीं कर सके। इस कारण सभी सिलेंडरों को गैस एजेंशियों को सुपुर्द किया है। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
-
#JansamparkMP #Morena #morena2026 Jansampark Madhya Pradesh