logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाबा के कथा में बवाल भू माफिया ने आयोजन की फ़जीहत कोरबा जिले के कटघोरा में आयोजित होने वाली पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा से पहले ही बड़ा विवाद सामने आ गया।

कोरबा जिले के कटघोरा में आयोजित होने वाली पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा से पहले ही बड़ा विवाद सामने आ गया। कथा के आयोजन को लेकर आयोजक और व्यवस्थापक के बीच जमकर झूमाझपटी हुई, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, इस धार्मिक आयोजन की जिम्मेदारी ‘अपना घर सेवा परिवार’ के अमरजीत सिंह और उनकी समिति के पास थी। लेकिन इसी बीच रायपुर के प्रॉपर्टी डीलर बसंत अग्रवाल ने खुद को आयोजक बताते हुए पूरे कटघोरा क्षेत्र में बैनर-पोस्टर लगाकर प्रचार-प्रसार शुरु कर दिया। आरोप है कि उन्होंने आयोजन को हाईजैक करने की कोशिश की, जिससे विवाद और बढ़ गया। गौरतलब है कि भूमाफिया बसंत अग्रवाल के ऊपर गरीबों की जमीन हड़पने के कई आरोप लग चुके है और लगातार भूमाफिया अपने कारनामों के चलते मीडिया की सुर्खिया बने रहते है। रसूख और सत्ता से करीबी का हवाला देकर भूमाफिया बसंत अग्रवाल अपने आप को हनुमान भक्त बता कर जाती करोड़पति बन चुका है और आए दिन विवादा में बना रहता है ।


















21
726 views

Comment