logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*वित्तीय वर्ष समापन से पूर्व कोषागार का औचक निरीक्षण, डबल लॉक प्रणाली की परखी गई सुरक्षा*

*वित्तीय वर्ष समापन से पूर्व कोषागार का औचक निरीक्षण, डबल लॉक प्रणाली की परखी गई सुरक्षा*

जय प्रकाश त्रिपाठी,
जिला संवाददाता
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर/
वर्ष 2025-26 के समापन के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन. ने सोमवार को कोषागार (ट्रेजरी) के डबल लॉक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता, अभिलेखों की सुरक्षा तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुपालन की स्थिति का आकलन करना रहा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डबल लॉक प्रणाली के अंतर्गत सुरक्षित रखे गए अभिलेखों, नकदी एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अभिलेखों के संधारण, सुरक्षा व्यवस्था तथा दैनिक मिलान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और यह सुनिश्चित किया कि सभी कार्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित हो रहे हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में कार्यों की अधिकता के बावजूद किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी अभिलेखों का समयबद्ध एवं सही संधारण सुनिश्चित किया जाए तथा नकदी का नियमित मिलान किया जाता रहे। उन्होंने कहा कि डबल लॉक प्रणाली वित्तीय सुरक्षा का एक अहम हिस्सा है, जिसकी गोपनीयता और सुरक्षा बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान कोषागार की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। साथ ही जहां सुधार की आवश्यकता पाई गई, वहां संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उन्होंने दो टूक कहा कि वित्तीय अनुशासन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अंत में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष के समापन से जुड़े सभी कार्य समय से पूर्ण कर लिए जाएं तथा किसी भी त्रुटि या अनियमितता की स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों से पूर्ण जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) डॉ. ज्ञान प्रकाश, वरिष्ठ कोषागार अधिकारी रमेंद्र कुमार मौर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

1
0 views

Comment