logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भव्य शोभा यात्रा के साथ मनाया गया भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव, गूंजे जयकारे

भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें जैन समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सधबाड़ा स्थित नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा घूमना, लाल गेट और बस स्टैंड होते हुए जैन वाटिका पहुंची। पूरे मार्ग में गूंजते जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
जैन वाटिका पहुंचने पर भगवान महावीर की पूजा, अभिषेक और शांति धारा जैसे धार्मिक अनुष्ठान विधिवत संपन्न हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
शोभा यात्रा में भगवान महावीर का सुसज्जित रथ मुख्य आकर्षण रहा। सबसे आगे जैन समाज का ध्वज लहराता हुआ चल रहा था। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, वहीं बच्चों ने भक्ति गीतों पर उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
रथ पर सारथी के रूप में द्रवित जैन, इंद्र के रूप में दीपक जैन और सौरभ जैन तथा सेवक के रूप में विकास जैन उपस्थित रहे। समाजसेवी संजय गर्ग व पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया और भगवान की आरती उतारी। लोहाई रोड स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी द्वारा सामूहिक आरती का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में जैन समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें पुरुषों के साथ महिला वर्ग की भी सक्रिय भागीदारी रही।
आज होगी भजन संध्या
महिला मंडल अध्यक्ष गुंजा जैन ने जानकारी दी कि मंगलवार शाम 6 बजे अजीत जैन म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भगवान महावीर की आरती, पालना झूलन एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।

5
72 views

Comment