logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों पर कड़ा प्रहार— हनी ट्रैप गैंग का हुआ भंडाफोड़, लाखों रुपए की फिरौती मांगने वाले 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार।

रुद्रपुर :- कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस की सटीक व त्वरित कार्यवाही, हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग करने वाला गैंग बेनकाब।

➡️ *लाखों रुपये की फिरौती मांगने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़ित से वसूली गई धनराशि बरामद*

➡️ *अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिशे जारी*


*घटना का विवरण*
🛑 श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 30/03/2026 को पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण में कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस टीम द्वारा हनी ट्रैप से संबंधित गंभीर प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही की गई।

➡️ वादी द्वारा कोतवाली ट्रांजिट कैंप उपस्थित होकर लिखित तहरीर दी गई कि अभियुक्ता प्रिया, उसकी सहेली पिंकी उर्फ काजल एवं अन्य साथियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से उसे अपने पास बुलाया गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई तथा उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर 5,00,000 रुपये की मांग की गई।

➡️ अभियुक्तों द्वारा वादी से 14,000 रुपये गूगल पे के माध्यम से एवं 30,000 रुपये नकद जबरन वसूले गए। *उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में मुकदमा संख्या 106/2026 धारा 308(5)/115(2)/351(2)/352/127(2) BNS बनाम प्रिया आदि के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत* किया गया।

🛑 घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्काल पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास प्रारंभ किए गए। पुलिस टीम द्वारा सक्रियता से कार्य करते हुए दिनांक 30/03/2026 को दौराने कार्यवाही 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

➡️ *पूछताछ के दौरान अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है।*

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
➡️ मोतीराम पुत्र चेतराम निवासी सिरसी थाना हजरतगढ़ी जनपद सम्भल, उम्र 46 वर्ष
बरामदगी – 5,500 रुपये

➡️ पिंकी उर्फ काजल पत्नी राजेश कुमार निवासी फुलसुंगी गंगापुर रोड थाना ट्रांजिट कैम्प, उम्र 35 वर्ष
बरामदगी – 12,000 रुपये
(अभियुक्ता पूर्व में भी मुकदमा FIR नं0 86/2026 धारा 308(5)/115(2)/351(2)/127(2)/61(2) BNS में वांछित है)


*बरामदगी का विवरण*
➡️ कुल बरामद धनराशि – 17,500 रुपये

*अभियोग का विवरण*
➡️ मुकदमा संख्या – 106/2026
धारा – 308(5)/115(2)/351(2)/352/127(2) BNS
थाना – कोतवाली ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधमसिंहनगर

*गिरफ्तारी का स्थान एवं समय स्थान* – गंगापुर इंडियन कॉलोनी के सामने, ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र
दिनांक – 30/03/2026

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
➡️ उपनिरीक्षक मनोज कुमार
➡️ उपनिरीक्षक मनोज जलाल
➡️ हेड कांस्टेबल 0296 सुभाष चन्द्र
➡️ महिला कांस्टेबल 531 कंचन चौधरी

2
134 views

Comment