श्रीबालाजी में स्वत प्रकट श्री हनुमान जी महाराज जी का मेला 1/2 अप्रैल को
गजेन्द्र कुमार
श्रीबालाजी
कस्बे में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में प्रसिद्ध स्वत प्रकट श्री हनुमान जी का 2 दिवसीय मेला 1 व 2 अप्रैल को भरा जायेगा बुधवार शाम को सुंदरकांड का पाठ तथा जागरण का आयोजन होगा मेले की तैयारीयां लगभग पूरी हो चुकी है मेला परिसर में बच्चों के लिए झुले भी लग गए है बाहर से कई पैदल यात्री संघ भी आएंगे पैदल यात्रियों के लिए ठंडे पानी और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई हैं मेला कमेटी ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए, जिसमें मंदिर में दर्शन के लिए महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइनें होगी
मेले में बच्चों और महिलाओं के लिए विशेष आकर्षण होगा खिलौनों, चाट-पकौड़ों और अन्य खान-पान की दुकानों सहित कई तरह की दुकानें भी सजने लगी हैं जिससे लोगों में उत्साह का माहौल बना है इस ग्रामीण मेले ने पूरे क्षेत्र में उत्सव का वातावरण बना दिया।
हनुमान जी महाराज का यह मेला हर वर्ष दो बार लगता हैं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं