logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरदोई सदर की लेखपाल रूबी कन्नौजिया ने पास की UPPSC परीक्षा, बनीं वाणिज्य कर अधिकारी .

*हरदोई*
जनपद के लिए गौरव का क्षण है कि सदर तहसील में तैनात लेखपाल रूबी कन्नौजिया ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर वाणिज्य कर अधिकारी (Commercial Tax Officer) के पद पर चयनित होकर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
रुदामऊ गांव की निवासी रूबी कन्नौजिया ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी ड्यूटी की व्यस्तता के बीच पढ़ाई का संतुलन बनाए रखते हुए यह सफलता पाई।
उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। रूबी कन्नौजिया की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का हौसला रखते हैं।

11
368 views

Comment