logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हजारीबाग दुष्कर्म मामले पर हाई कोर्ट सख्त, DGP समेत अधिकारियों को नोटिस


स्वतः संज्ञान लेकर मांगी रिपोर्ट, एसपी को लगाई फटकार

रांची:-झारखंड हाई कोर्ट ने हजारीबाग में हुए दुष्कर्म मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान लिया है और राज्य प्रशासन से जवाब तलब किया है।

अदालत ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP), गृह सचिव तथा हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति Justice Sujit Narayan Prasad की अदालत ने घटना पर कड़ी टिप्पणी करते हुए इसकी तीखी निंदा की। कोर्ट ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश की अदालत में रेफर कर दिया है।

सुनवाई के दौरान वर्चुअल माध्यम से उपस्थित हजारीबाग एसपी को अदालत ने फटकार लगाई और कानून-व्यवस्था व महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

वरीय अधिवक्ता Dheeraj Kumar ने बताया कि अदालत ने इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और संकेत दिए हैं कि कोर्ट स्वयं इसकी निगरानी कर सकता है।

अदालत ने स्पष्ट किया कि इस तरह की घटनाएं समाज और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

0
441 views

Comment