logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एकादशी पर अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

एकादशी पर अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

अयोध्या धाम





एकादशी के पावन अवसर पर रविवार को अयोध्या में आयोजित पंचकोसी परिक्रमा में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें परिक्रमा मार्ग पर देखने को मिलीं। आसपास के जिलों के साथ-साथ बड़ी संख्या में बिहार से भी श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर परिक्रमा में शामिल हुए। परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा की विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रशासन की ओर से पुलिस बल तैनात कर भीड़ को सुचारु रूप से नियंत्रित किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो ।उल्लेखनीय है कि अयोध्या में बीते 20 मार्च से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन चल रहा था, जिसका शनिवार को विधिवत समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन में भी बिहार सहित विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे। महायज्ञ के समापन के अगले ही दिन एकादशी पर आयोजित पंचकोसी परिक्रमा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा करते हुए भगवान के प्रति आस्था प्रकट की और प्रदेश तथा देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

0
24 views

Comment