logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झालावाड़ में 4000 कर्मचारी करेंगे डिजिटल जनगणना: 15 साल बाद 2 चरणों में होगा यह कार्य

झालावाड़ जिले में अब जनगणना 2 चरणों में की जाएगी। यह पहली बार है जब जनगणना पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी, जबकि पिछली जनगणनाएं ऑफलाइन हुई थीं। इस कार्य के लिए लगभग 4000 कार्मिक घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार का विवरण मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज करेंगे। जिले में अंतिम जनगणना 2011 में हुई थी।

जिले के सांख्यिकी विभाग द्वारा कुल 1619 गांवों और 240 शहरी वार्डों में यह जनगणना कार्य कराया जाएगा। इसमें 12 तहसील के 1619 गांव और आठ नगर निकायों के 240 वार्ड शामिल हैं। तहसीलदार और नगर निकाय के ईओ (कार्यकारी अधिकारी) चार्ज स्तर के अधिकारी होंगे, जो प्रगणकों से जनगणना कार्य करवाएंगे। चार्ज स्तर के अधिकारियों का प्रशिक्षण पहले ही हो चुका है।

जनगणना 2 चरणों में संपन्न होगी। पहला चरण 1 मई से 15 जून तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 1 मई से 15 मई तक निर्धारित किया गया है।

प्रथम चरण में मकान की स्थिति (कच्चा या पक्का), पानी की सुविधा, बिजली, नल, शौचालय, वेस्ट वाटर लाइन और परिवारजनों की संख्या सहित लगभग 34 प्रश्नों का जवाब ऑनलाइन ऐप के माध्यम से लिया जाएगा।



नियुक्ति और प्रशिक्षण अप्रैल में

अप्रैल माह में प्रगणकों की नियुक्ति और प्रशिक्षण का कार्य किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर की ट्रेनिंग पहले जयपुर में आयोजित होगी, जिसके बाद झालावाड़ के 56 फील्ड ट्रेनर को प्रशिक्षित किया जाएगा। ये फील्ड ट्रेनर फिर 4000 प्रगणकों को झालावाड़ में प्रशिक्षण देकर जनगणना कार्य की बारीकियों से अवगत कराएंगे। पूरी जनगणना एक विशेष ऐप के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी।

विभाग के अनुसार, जिले में अंतिम जनगणना 2001 में हुई थी, जिसमें 11 लाख 80 हजार 323 जनसंख्या दर्ज की गई थी। 2011 में जिले की जनसंख्या बढ़कर 14 लाख 11 हजार 129 हो गई थी, जिसमें 11 लाख 81 हजार 835 ग्रामीण और 2 लाख 29 हजार 291 शहरी जनसंख्या शामिल थी।





Aima media jhalawar

6
543 views

Comment