हसनपुर : राजमिस्त्री हत्याकांड का खुलासा।पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त संग मिलकर अंजाम दिया हत्याकांड
अमरोहा के हसनपुर में राजमिस्त्री हत्या केस का खुलासा हो गया है।पुलिस के मुताबिक मेहराज की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी।पत्नी रूही ने उसे नशीली दवा दी और नशे की हालत में ही उसके हाथ पैर बांध दिये,रूही के आशिक ने दोस्त के साथ मिल कर मेहराज का गला रेत दिया।रूही के आशिक और दोस्त ने हत्या के बाद गांव में चल रही रंगशाला का आनंद लिया।
पुलिस के मुताबिक पर्व सुनियोजित प्लान के अनुसार मेहराज की हत्या को अंजाम दिया गया।रूही का नजदीकी गांव निवासी रिश्ते के देवर से प्रेम प्रसंग चल रहा था हत्या वाली रात रूही ने मेहराज को नशीली दवा दे दी, रूही का प्रेमी और उसका दोस्त मेहराज के घर पहुंच गए और तीनों ने मिलकर मेहराज के हाथ पैर बांध दिए,मेहराज ने विरोध किया तो उसके पेट बांह और टांगों पर छुरे से वार किए।जब मेहराज की मौत हो गई तो रूही आराम से अपनी चारपाई पर सो गई।
सुबह उसका ससुर मेहराज को खेत पर लेकर जाने के लिए घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना स्थल को देखते ही रूही की संलिप्तता नजर आ रही थी।क्योंकि, उसने किसी व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर मेहराज का मर्डर करने की बात कही थी। जबकि, वह सुबह तक आराम से सोती रही। लिहाजा शक की सुईं उसकी ओर घूम गई। पुलिस के मुताबिक रूही ने बताया है कि वह अपने रिश्ते के देवर से ही शादी करना चाहती थी लेकिन परिजनों ने उसकी शादी मेहराज से कर दी। मेहराज को भी इस बात की जानकारी थी।तीन दिन पूर्व दोनों के बीच इस बात को ले कर विवाद भी हुआ था।