भव्य आयोजन की तैयारी, भगवान परशुराम जन्मोत्सव 19 अप्रैल को, श्रीगणेश को अर्पित प्रथम निमंत्रण
बदनावर-धार : Raju Gajbhiye(Sitaram) Social Media Activists/Journalists
बदनावर। श्री ब्राह्मण समाज द्वारा आगामी 19 अप्रैल 2026 को भगवान परशुराम जन्मोत्सव को इस वर्ष भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। आयोजन की शुभ शुरुआत शनिवार को किले पर स्थित प्राचीन श्री चिंतामन गणेश मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन कर भगवान श्री गणेश को प्रथम निमंत्रण-पत्र अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिला मंडल की सदस्याओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाज अध्यक्ष दीपक द्विवेदी, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजू राजेश लिटोरिया, मंजूला मेहता, नेहा शर्मा, सीमा शर्मा, सीमा रावल, आशा रावल, लक्ष्मी शर्मा, जयश्री भट्ट, स्मिता शर्मा, प्रियंका शर्मा, निधि द्विवेदी, सविता तिवारी, अनुराधा जोशी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
वहीं पुरुष वर्ग में प्रजेंद्र भट्ट, राजकुमार शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, राजेश पाठक, भेरूलाल शर्मा, नितिन शर्मा, शुभम शर्मा, विनोद शर्मा, किशन पंड्या, ईश्वरलाल जोशी, प्रवीण देव, राजेश शर्मा, अरुण देव, राजेंद्र द्विवेदी, प्रदीप सिद्ध सहित ब्राह्मण समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
समाज के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जन्मोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, भव्य शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे पूरे नगर में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण निर्मित होगा।