खाचरोद में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान 2026 संपन्न
*खाचरौद में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान 2026 संपन्न*
*मध्यप्रदेश उज्जैन से गिरधारी लाल गेहलोत जन जन की आवाज*
खाचरौद। भारतीय जनता पार्टी खाचरोद मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान 2026 का आयोजन पोरवाल धर्मशाला, खाचरौद में दो दिनों तक किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में कुल 8 सत्र आयोजित हुए, जिनमें पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली एवं योजनाओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार सुबह 9:30 बजे दीप प्रज्वलन, वंदेमातरम, स्वागत एवं वर्ग गीत के साथ हुआ।
प्रथम सत्र में वैचारिक अधिष्ठान विषय पर सुल्तान सिंह शेखावत ने संबोधित किया। इस सत्र की अध्यक्षता मीसाबंदी सुरेश छाजेड़ ने की एवं संचालन अमित सेठी ने किया।
द्वितीय सत्र में सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप एवं संगठन ऐप विषय पर डॉ. जगदीश चौहान ने जानकारी दी। अध्यक्षता गीता बाई अलोलिया ने की एवं संचालन सौरभ जैन ने किया।
तृतीय सत्र में कार्यपद्धति एवं कार्यकर्ता विषय पर डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान ने मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता रामलाल नंदेड़ा ने की एवं संचालन नितेश संगितला ने किया।
चतुर्थ सत्र में बूथ प्रबंधन एवं मन की बात विषय पर राजपाल सिंह राठौर ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता विजय सेठी ने की एवं संचालन गौरव शर्मा ने किया।
पंचम सत्र में भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर श्याम बंसल ने विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्षता रखब चंद गेलड़ा ने की एवं संचालन प्रवीण बंटी जायसवाल ने किया।
षष्ठम सत्र में केंद्र सरकार की योजनाओं पर अनिल फिरोजिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अध्यक्षता संतोष राठौड़ ने की एवं संचालन शांतिलाल चावला ने किया।
सप्तम सत्र में कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर कृष्ण पाल सिंह झाला ने मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता जगदीश चौहान ने की एवं संचालन शांतिलाल अटोलिया ने किया।
रविवार को आयोजित अष्टम एवं अंतिम सत्र में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर राजेश धाकड़ ने जानकारी दी। अध्यक्षता विनोद चतुर्वेदी ने की एवं संचालन सुमित गेलड़ा ने किया।
दो दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर मंडल अध्यक्ष मनीषा अखिलेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के खाचरौद मंडल प्रभारी अमित सेठी एवं वर्ग नियंत्रक दयाराम धाकड़ रहे।