थाना भाटपचलाना पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका के साथ अनैतिक कार्य करने वाले आरोपी को उत्तरप्रदेश वृंदावन से किया गिरफ्तार
थाना भाटपचलाना पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका के साथ अनैतिक कार्य करने वाले आरोपी को उत्तरप्रदेश (वृन्दावन) से किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश उज्जैन से गिरधारी लाल गेहलोत जन जन की आवाज
उज्जैन जिले में लगातार अपराधों पर अंकुश लगाने एवं गुम बालक,बालिका की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे अभियान मुस्कान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक रंजन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरौद श्रीमती आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भाटपचलाना सतेन्द्र सिंह चौधरी व उनकी टीम के द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में अवैध क्रिया कलाप व महिला संबंधी अपराधो में अपराधियो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
*घटना का विवरण*
दिनांक 23.03.26 को पीड़िता के परिजन द्वारा थाना भाटपचलाना पर रिपोर्ट किया कि उनकी नाबालिक बालिका को कोई अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर कही ले गया है।
*पुलिस कार्यवाही*–
थाना भाटपचलाना पर अज्ञात आरोपी के विरुद्द अपराध क्रमांक 115/2026 धारा 137 (2) BNS का पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया।दौराने विवेचना थाना भाटपचलाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए। गंभीर अपराध पर टीम बनाई जाकर साध्य एकत्रित कर नाबालिक पीडिता को उत्तरप्रदेश के वृन्दावन से आरोपी मंगलसिह पिता जोरावर सिहं निवासी भाटपचलाना के कब्जे से दस्तयाब कर पीडिता के विस्तृत कथन लिए गए। पीड़िता ने आपबीती बताते अपने साथ आरोपी मंगल द्वारा जबरन दबाव बनाकर भगाकर ले जाने व अनैतिक कार्य कि घटना बताई सबब प्रकरण सदर में आरोपी मंगलसिहं के विरुद्द धारा 64(2)m,96,126(2) bns 51/6 पास्को एक्ट का इजाफा किया जाकर आरोपी मंगलसिह को गिरफ्तार किया गया। जिसे आज माननीय न्यायालय पेश किया जाकर आरोपी को सबजेल में दाखिल किया गया है।
*सराहनीय भूमिका*-
उक्त प्रसंशनीय कार्य में थाना प्रभारी भाटपचलाना सतेन्द्र सिंह चौधरी, उनि कन्हैयालाल मचार सउनि राजीवसिंह चौहान, आर. राजेश सोयल, आर. अशोक चौहान, आर. मुकेश नागर, आर. उदय यादव मआर. सपना राठौर, म.आर सीमा सिंगाड की सराहनीय भूमिका रही।