आमस के बभनडीह में रातभर गूंजा दुगोला का रंग, कलाकारों ने बांधा समां...
आमस से दीपक कुमार की रिपोर्ट :-
शनिवार की रात आमस प्रखंड के बभनडीह गांव में भव्य दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पूरी रात संगीत और लोक परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। क्षेत्रीय कलाकारों ने अपने शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। हर उम्र के लोग—युवा से लेकर बुजुर्ग तक—दुगोला के रंग में रंगे नजर आए और माहौल पूरी तरह उत्साह और उमंग से भरा रहा।
इस मौके पर वार्ड सदस्य प्रतिनिधि दीपक कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह के आयोजन बेहद जरूरी हैं।
वहीं उपस्थित ग्रामीणों और युवाओं ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन गांव की पहचान को मजबूत करते हैं और आपसी भाईचारा बढ़ाते हैं।