धनबाद के बरियापुर थाना क्षेत्र में रामनवमी के दौरान उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।
धनबाद के बरियापुर थाना क्षेत्र में रामनवमी के दौरान उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। त्योहार के मौके पर उपद्रव मचाने वाले 20 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर बलियापुर बाजार और भिखराजपुर इलाके में पैदल परेड कराई गई। परेड के दौरान कई दंगाई लंगड़ाते हुए नजर आए। अन्य आरोपियों की धड़ पकड़ अभी भी जारी है। इस कार्रवाई का उद्देश्य साफ था, समाज में कानून का भय पैदा करना और संदेश देना कि अशांति फैलाने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की सख्ती से त्योहारों पर गुंडागर्दी करने वालों के लिए कोई जगह नहीं बची। कई आरोपियों को सीधे जेल भेज दिया गया, जबकि बाकी की तलाश में छापेमारी जारी है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि शांति भंग करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। "कानून तोड़ोगे तो जेल जाओगे"। यही इस अभियान का मंत्र है।
#Ramnavmi #Jharkhand #dhanbad