logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ: 12 साल पुरानी रंजिश का नतीजा, सिपाही की शराब पार्टी में पिता के हत्यारोपित को गोली मारी

सिपाही के मंढ़े में शराब पार्टी के दौरान अमित कुमार ने अपने पिता के हत्यारोपित रामवीर को गोली मार दी। गोली रामवीर के जबड़े में फंसी, जिसे ऑपरेशन कर निकाला गया; हालत गंभीर है।सिपाही के मंढे की शराब पार्टी में विवाद होने पर अमित कुमार ने अपने पिता ऋषिपाल के हत्यारोपित रामवीर को गोली मार दी। ऑपरेशन कर गोली बाहर निकाली जा चुकी है। उक्त घटना को पुलिस प्रदेश के अपराध माफिया उधम सिंह की हाल में जेल से रिहाई से जोड़कर देख रही है। घटना को अंजाम देकर हमलावर भाग गया।यूपी पुलिस में सिपाही शिवा का शनिवार को मंढा था। शिवा के घर से कुछ ही दूरी पर टुन्नू का घेर है। यहां पर शराब पार्टी चल रही थी। पार्टी में 50 वर्षीय किसान रामवीर उर्फ भोलू और अमित कुमार के साथ काफी लोग शामिल थे।पीड़ित के जबड़े में फंसी गोली को आपरेशन कर निकाला, हालत गंभीर
पार्टी में रामबीर और अमित की कहासुनी हो गई। 12 साल पहले रामबीर पर अमित के पिता ऋषिपाल उर्फ मुंशी की हत्या का आरोप लगा था। उक्त हत्याकांड में रामबीर जेल गया था। उसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। ऋषिपाल की हत्या को लेकर ही अमित और रामबीर में जमकर कहासुनी हुई।
12 साल पुरानी रंजिश को उधम सिंह की रिहाई से जोड़कर देख रही पुलिस
अमित ने पिस्टल निकालकर रामबीर पर गोली चला दी। गोली रामबीर के जबड़े में फंस गई। अमित फरार हो गया। परिवार के लोगों ने रामबीर को सुभारती मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले को हाल में हुई उधम सिंह की जेल से रिहाई से जोड़कर देख रही है।सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि 12 साल पुरानी रंजिश पर शराब पार्टी में बातचीत हो रही थी। विवाद इतना बढ़ा कि गोली चला दी गई। मामले में उधम सिंह की रिहाई के जुड़ाव की भी जांच की जा रही है।

2
87 views

Comment