कुंभलगढ़ में जनगणना तैयारी की समीक्षा बैठक
कुंभलगढ़ में जनगणना तैयारी की समीक्षा बैठक
राजस्थान राजसमंद
कुंभलगढ़. कुंभलगढ़ पंचायत समिति के महाराणा प्रताप मीटिंग हॉल में जिला जनगणना टीम द्वारा जनगणना के प्रथम चरण की तैयारियों की समीक्षा और जनसंख्या
एवं बनाए गए ब्लॉक्स के सत्यापन के लिए बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता सुश्री साक्षी पुरी, उपखंड अधिकारी कुंभलगढ़ ने की। बैठक में जनगणना टीम राजसमंद द्वारा जनसंख्या के आंकड़ों और ब्लॉक्स का निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया। सुश्री
साक्षी पुरी ने उपस्थित सभी सहभागियों को पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ काम करने की हिदायत दी। बैठक में तहसीलदार कुंभलगढ़, तहसीलदार गढ़बोर, तहसील के आईएलआर पटवारीगण, और ग्राम विकास अधिकारी भी उपस्थित रहे।