logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बैरवा समाज की बैठक आज, विवाह सम्मेलन पर होगी चर्चा

बैरवा समाज विकास समिति झालावाड़ की बैठक 29 मार्च को प्रातः 11 बजे रायपुर रोड स्थित बैरवा समाज छात्रावास में आयोजित की जाएगी।
बैठक में समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। विभिन्न व्यवस्था समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
साथ ही सम्मेलन की रूपरेखा और प्रचार-प्रसार पर भी विचार-विमर्श होगा। समिति ने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए वर-वधुओं का पंजीयन कार्य जारी है, जो 10 अप्रैल तक चलेगा। समाज बंधुओं से अपील की है कि वे अपने योग्य वर-वधुओं का शीघ्र पंजीयन कराएं और अधिक से अधिक संख्या में बैठक में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाएं।
Aima media jhalawar

5
275 views

Comment