विधायक संजय रत्न निभा रहे हर चुनावी वादा पूरा - नीरज राणा
ज्वालामुखी उपमंडल के अंतर्गत पंचायत पीहड़ी से संबंध रखने वाले , वर्तमान जिला उपाध्यक्ष NSUI कांगड़ा, युवा कांग्रेस सचिव ज्वालामुखी नीरज राणा ने कहा कि ज्वालामुखी के लोकप्रिय विधायक संजय रत्न जी निभा रहे अपना हर एक चुनावी वादा, जो वादे प्रचार प्रसार के दौरान विधायक जी ने जनता से किए थे वे आज सच प्रतीत हो रहे हैं, । राणा ने कहा कि विधायक ने मात्र तीन वर्षों में ही चंगर क्षेत्र की दिशा और दशा बदल कर रख दी है हर एक सड़क सम्पर्क मार्ग को चुस्त दुरुस्त किया जा रहा हैं। राणा ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने अपने समय में हमारे इन क्षेत्रों को तथा पूरी विधानसभा को नजरअंदाज करके जनता को सिर्फ वोट बैंक के लिए प्रयोग किया । पूर्व में रहे मंत्री, विधायक गण जिन्होंने अपने समय काल में इतना कार्य pihdi पंचायत व साथ लगती पंचायतों के लिए नहीं किया जितना आज संजय रत्न ने मात्र 3 सालों में कर डाला । उनका कहना कि वे स्वच्छ राजनीति व बिना किसी क्षेत्रवाद, जातिवाद के एक सम्मान विकासात्मक कार्य करने में लगे हुए हैं। जिससे जनता दिन प्रतिदिन प्रभावित हो रही हैं। राणा ने ये भी दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में संजय रत्न एक बार फिर कांग्रेस का परचम लहराकर विधानसभा जाएंगे ।