मेरी जेन जिम कॉर्बेट की माता जी
मेरी जेन कॉर्बेट - जिम की माता
मेरी जेन का जन्म 1837 में हुआ तथा पहला विवाह डॉयल नामक सेनाधिकारी से हुआ। सन् 1858 में हरचंदपुर की लड़ाई में जब डॉयल की मृत्यु हो गई तो मेरी जेन अपने तीन बच्चों को लेकर आगरा से बचते-बचाते मसूरी आ गई। यहाँ उसने 1859 में दूसरी शादी क्रिस्टोफर कॉर्बेट से की, जो जिम के पिता हुए।
क्रिस्टोफर का तबादला नैनीताल में होने के कारण कॉर्बेट परिवार को 1859 में मसूरी छोड़कर नैनीताल जाना पड़ा। वे नैनीताल में बसने वाले सर्वप्रथम अंग्रेजों में से थे।
मेरी जेन पर अब तेरह परिजनों के पालन का जम्मेदारी आन पड़ी, तो घर की आमदनी को बढ़ाने के लिए उसने स्वयं व्यापार करने का निश्चय लिया। नैनीताल में उसने एक रेन्टल एजेन्सी की स्थापना की और इसे सफलता से चलाया। वह नैनीताल नगर की एक वरिष्ठ व आदरणीय सदस्या रही। सन् 1927 में 90 वर्ष की दीर्घायु में मेरी जेन का निधन हुआ।