logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बालू और बोल्डर लदा दो हाईवा जब्त

पौआखाली (किशनगंज): अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पौआखाली थाना पुलिस को सफलता मिली है। थानाअध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान NH-327E हाईवे पेटभरी के पास से बिना वैध कागजात के परिवहन कर रहे दो हाईवा को जब्त किया गया।
जानकारी के अनुसार, एक हाईवा में बालू लदा हुआ था जबकि दूसरे हाईवा में बोल्डर भरा हुआ है। दोनों वाहनों के चालकों से जब परिवहन से संबंधित कागजात मांगे गए तो वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।

588 views

Comment
  • Arman Shaikh

    Aise logon per sakht kaarvayi karni chahie