उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का झारखंड दौरा, उलिहातू में बिरसा मुंडा को करेंगे नमन
रांची पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, IIM रांची के दीक्षांत समारोह में भी लेंगे हिस्सा
रांची:-भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णनशनिवार को झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे, जहां उनका बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
एयरपोर्ट से उपराष्ट्रपति हेलीकॉप्टर के जरिए उलिहातू के लिए रवाना हुए, जो महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जन्मस्थली है। यहां वे उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति रांची लौटकर राजभवन झारखंड में निर्धारित बैठकों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वे भारतीय प्रबंधन संस्थान रांची के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगे।
उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए संतोष कुमार गंगवार,केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, और तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया।
यह दौरा झारखंड के लिए खास माना जा रहा है, क्योंकि यह एक ओर जननायक बिरसा मुंडा को सम्मान देने का अवसर है, वहीं दूसरी ओर राज्य में शिक्षा, विकास और प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।