SSP परमेंद्र सिंह डोभाल का बड़ा एक्शन: जुए की सूचना पर छापा, लापरवाही में IDPL चौकी का पूरा स्टाफ सस्पेंड 😀
उत्तराखंड देहरादून
SSP परमेंद्र सिंह डोभाल का बड़ा एक्शन: जुए की सूचना पर छापा, लापरवाही में IDPL चौकी का पूरा स्टाफ सस्पेंड 😀
👉देहरादून में कप्तान परमेंद्र सिंह डोभाल का सख्त एक्शन देखने को मिला है…
अवैध गतिविधियों पर ढिलाई बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर अब सीधी कार्रवाई शुरू हो चुकी है…
👉ऋषिकेश क्षेत्र में जुए के बड़े खेल का खुलासा हुआ… और इसके बाद SSP ने ऐसा फैसला लिया, जिसने पूरी पुलिस लाइन में हड़कंप मचा दिया…
👉देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोभाल के नेतृत्व में दून पुलिस एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आई है।
अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान के निर्देश दिए गए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर लापरवाही सामने आते ही कप्तान ने बिना देर किए बड़ा कदम उठा लिया।
👉दिनांक 27 मार्च की रात SSP को ऋषिकेश क्षेत्र के एक होटल में बड़े स्तर पर जुआ खेले जाने की गोपनीय सूचना मिली।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम ने हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग में छापेमारी की, जहां मौके से जुआ खेलते कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।
छापे के दौरान जुआ सामग्री, नगदी और विभिन्न ब्रांड की शराब भी बरामद की गई।
लेकिन इस पूरे मामले में चौकी स्तर पर चेकिंग और निगरानी में भारी लापरवाही सामने आई।
👉SSP डोभाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए आईडीपीएल चौकी के प्रभारी समेत कुल 12 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
👉 कप्तान डोभाल का संदेश बिल्कुल स्पष्ट है
या तो ड्यूटी ईमानदारी से निभाओ… या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहो✍️