logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तहसील के क्षेत्र में अवैध खनन का खेल

महराजगंज l निचलौल के स्थानीय तहसील के क्षेत्र में अवैध खनन का खेल लगातार जारी है। ताजा मामला ग्राम बूढ़ाडीह का है, जहां बिना किसी वैध अनुमति के जेसीबी मशीनों के माध्यम से जंगल से सटे इलाके में धड़ल्ले से मिट्टी का खनन किया जा रहा है मिट्टी को ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से निचलौल नगर क्षेत्र में महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। खनन माफिया बेखौफ होकर दिन-रात मिट्टी की खुदाई कर रहे हैं, जिससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। जंगल से सटे क्षेत्र में लगातार खनन किए जाने से भूमि कटाव और हरित क्षेत्र के प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है। इसके बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। अवैध खनन से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है, बल्कि आसपास के खेतों और रास्तों को भी क्षति पहुंच रही है। भारी वाहनों के आवागमन से ग्रामीण मार्ग भी खराब हो रहे हैं, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

4
558 views

Comment