नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का नया मानक तैयार
नोएडा। उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब आधुनिक सुविधाओं और अत्याधुनिक तकनीक के साथ देश के प्रमुख एविएशन हब के रूप में तेजी से उभर रहा है। हाल ही में सामने आए वीडियो में एयरपोर्ट के अंदरूनी ढांचे और सुविधाओं की झलक देखने को मिली, जो इसे विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में बड़े कदम को दर्शाती है।
वीडियो में एयरपोर्ट परिसर के भीतर यात्रियों की आवाजाही के लिए आधुनिक एस्केलेटर, सुरक्षा व्यवस्था और हाई-टेक मशीनों की स्थापना को दिखाया गया है। इसके साथ ही अत्याधुनिक बैगेज हैंडलिंग सिस्टम और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को तेज और सुगम सेवाएं मिल सकेंगी।
एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत बनाया गया है, जहां प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी और आधुनिक निगरानी सिस्टम तैनात किए जा रहे हैं।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पूरा होने के बाद यह न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए एक बड़ा आर्थिक और यातायात केंद्र बनेगा। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
सरकार और संबंधित एजेंसियां इस परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, ताकि जल्द ही यह एयरपोर्ट यात्रियों के लिए पूरी तरह से चालू किया जा सके।