logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिविल अस्पताल में अव्यवस्थाएं, एक्स-रे मशीन खराब पिछले 1माह से खराब पड़ी मशीनें


बंडा। जब नगर में नई अस्पताल बिल्डिंग का निर्माण हुआ था, तब स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और छोटी-छोटी बीमारियों के लिए सागर नहीं जाना पड़ेगा। लेकिन समय के साथ ये उम्मीदें टूटती नजर आ रही हैं।
मरीजों का आरोप है कि यदि किसी को एक्स-रे जैसी सामान्य जांच भी करवानी हो, तो उन्हें सागर या निजी अस्पतालों का रुख करने के लिए कहा जाता है। अस्पताल प्रबंधन अक्सर यह कहकर पल्ला झाड़ लेता है कि मशीनें खराब हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी एक्स-रे मशीन खराब रहती है, तो कभी उसे संचालित करने वाला कर्मचारी मौजूद नहीं होता। ऐसे में मरीजों को तत्काल उपचार नहीं मिल पाता और उन्हें मजबूरन दूसरे शहर जाना पड़ता है।
जनता का कहना है कि सिविल अस्पताल से उन्हें काफी उम्मीदें हैं, लेकिन लगातार मिल रही असुविधाओं ने भरोसा कम कर दिया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मशीनों की मरम्मत की जाए, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।

0
0 views

Comment