logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल खाचरोद पर वर्ष भर चलने वाली पानी की पियावू का पक्का निर्माण कर उदघाटन किया गया

*डॉ भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा स्थल खाचरोद पर वर्ष भर चलने वाली पानी की प्याऊ का पक्का निर्माण कर उदघाटन किया गया*

*मध्यप्रदेश उज्जैन से गिरधारी लाल गेहलोत जन जन की आवाज की खास खबर*

खाचरोद नगर में सेवानिवृत शिक्षक एवं अधिवक्ता रूपसिंह कपूर साब द्वारा अपने माता - पिता,पत्नी व पूर्वजों की याद में डॉ भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा स्थल खाचरोद पर पानी की प्याऊ का स्थाई पक्का निर्माण कर आज दिनांक को अज्जाक्स संघ खाचरोद को संचालन के लिए सौंपा।
रूपसिंह कपूर के द्वारा फीता काट कर पानी की प्याऊ का विधिवत उदघाटन किया।आज़ाक्स संघ खाचरोद द्वारा
रूपसिंह कपूर का साफा बांध कर शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूपसिंह कपूर ,विशेष अतिथि नगर पालिका परिषद खाचरोद के उपाध्यक्ष दिनेश जी ठन्ना,
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र धाकड़ "राजू भईया" थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता रतनलाल सोलंकी सर ने की।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन अमृत मकवाना ने किया ।इस अवसर पर अतिथियों ने अपने - अपने विचार रखें। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष दिनेश जी ठन्ना ने 1000 लीटर पानी की टंकी देने की घोषणा की । शोभाराम परासिया ने अजाक्स संघ से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र धाकड़ "राजू भईया" ने अजाक्स संघ को बधाई दी व रूपसिंह कपूर को इस नेक काम करने के लिए धन्यवाद दिया। पूरे कार्यक्रम की तैयारी ,मार्गदर्शन व सफल आयोजन अमृत मकवाना के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।इस अवसर अजाक्स संघ तहसील अध्यक्ष मोहनलाल राठौर,
शिवनारायण सारविया,
जगदीश मालवीय "सचिव "
आत्माराम परमार ,
अमृत मकवाना,
भेरूलाल मालवीय "मंत्री साब",
धर्मेन्द्र सारविया,
सालगराम परिहार,
सत्यनारायण मालवीय
शंकरलाल गोसर,
शांतिलाल बहुगुणा,
भारत कन्नौज,
राकेश राठौर,
तेजराम सोलंकी,
आत्माराम मालवीय,
व अन्य अजाक्स साथी उपस्थित थे।यह जानकारी अजाक्स संघ तहसील अध्यक्ष मोहनलाल राठौर ने दी

8
4371 views

Comment