मेरे जनाजे पर सभी को आना है…” — इंस्टाग्राम स्टेटस डालने के बाद दो भाइयों की इकलौती बहन ने खाया जहर, हुई मौत।
मेरे जनाजे पर सभी को आना है…” — इंस्टाग्राम स्टेटस डालने के बाद दो भाइयों की इकलौती बहन ने खाया जहर, हुई मौत।
मामला #इटावा जनपद का है जहां #भरथना थाना क्षेत्र अन्तर्गत मोहल्ला आदर्श नगर निवासी अरविंद की 18 वर्षीय प्रिया कुशवाहा ने घटना से कुछ देर पहले अपने #इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद भावुक और दर्दभरा स्टेटस डाला, जिसमें उसने लिखा— मेरे जनाजे पर सभी को आना है, कोई बहाना नहीं चलेगा, आज दुनिया से एक इंसान कम हो रहा है, मेरे अंतिम दिन को मजाक में मत लेना, मैं सच में जा रही हूं । स्टेटस के कुछ समय बाद युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसे परिजन अस्पताल ले गए जहां #सैफई में उसकी मौत हो गई।
बताया गया कि जब युवती कक्षा 10 की पढ़ाई कर रही थी, तभी मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चलने लगा जिसकी भनक लगी तो उसकी पढ़ाई छुड़वा दी थी। करीब दो वर्ष पहले परिजनों ने प्रेमी युवक पर लड़की को भगाने का मामला दर्ज कराया था । मृतिका के पिता का कहना है मामले में समझौता हुआ था जिसमें यह बात तय हुई कि लड़के को शादी करनी होगी । आरोप है कि लड़के ने दहेज में 5 लाख की डिमांड की जिसके चलती युवती ने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई।
मृतका अपने परिवार में दो भाइयों के बीच #इकलौती बहन थी। पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। पुलिस का कहना है पिता द्वारा तहरीर दी गई है मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी
पत्रकार आमिर महफूज खान
Aima media reporter
#Bharthana #Etabapolice
Aima media#kgnexpressnews