कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएससी की बैठक सम्पन्न
कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएससी की बैठक सम्पन्न
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति (डीएससी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालनकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, उद्योग व्यवसायी श्री के.के. मित्तल, जीएम डीआईसी, प्राचार्य आईटीआई, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में एमएमएसकेवाय योजना तथा पीएमकेवाय योजना के अंतर्गत ओजेटी (on the job training) हेतु उद्योगों से संपर्क कर प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी प्रवेश सत्र के लिए आईटीआई में संचालित व्यवसायों एवं वहां से उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों की सफलता की कहानियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिला शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर स्कूल के विद्यार्थियों को आईटीआई में प्रवेश हेतु प्रेरित किया जाए।
इसके अतिरिक्त जिले में कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिमनी एवं बानमोर क्षेत्र में नए आईटीआई खोलने के लिए संबंधित विभाग को पत्राचार करने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh