logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एमपी ट्रांसको ने मुरैना जिले में पारेषण प्रणाली को किया सुदृढ़

एमपी ट्रांसको ने मुरैना जिले की पारेषण प्रणाली को किया सुदृढ़

132 केवी जौरा सबस्टेशन में उच्च क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित — ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा मुरैना जिले की विद्युत पारेषण व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, सक्षम एवं विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से 132 केवी जौरा सबस्टेशन की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।
उन्होंने जानकारी दी कि सबस्टेशन में पूर्व स्थापित 20 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर 50 एमवीए क्षमता का नवीन पावर ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया है। इस उन्नयन से जिले की पारेषण प्रणाली की विश्वसनीयता में वृद्धि होगी तथा जौरा क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति उचित वोल्टेज पर सुनिश्चित हो सकेगी।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने इस उपलब्धि पर एमपी ट्रांसको के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के औद्योगिक, कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही, भविष्य में बढ़ती विद्युत मांग की पूर्ति भी अधिक सुगमता से की जा सकेगी।

इन क्षेत्रों को होगा लाभ

एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता श्री राजीव तोतला ने बताया कि जौरा सबस्टेशन में नवीन पावर ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से कुम्हेरी, जौरा, सुमावली, सांकरा, सिटी जौरा, चिन्नोनी, नवोदय एवं बागचीनी सहित आसपास के क्षेत्रों के लगभग 18 हजार विद्युत उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इनमें औद्योगिक, कृषि एवं घरेलू श्रेणी के उपभोक्ता शामिल हैं।
जिले की ट्रांसफार्मेशन क्षमता में वृद्धि
श्री तोतला ने बताया कि 20 एमवीए के स्थान पर 50 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित होने से जौरा सबस्टेशन की कुल क्षमता बढ़कर 113 एमवीए हो गई है।
वर्तमान में एमपी ट्रांसको द्वारा मुरैना जिले में 220 केवी के 2 सबस्टेशन (मुरैना एवं सबलगढ़) तथा 132 केवी के 7 सबस्टेशन (मुरैना, बानमौर, अम्बाह, बड़ागांव दिमनी, कैलारस, जौरा एवं पोरसा) के माध्यम से विद्युत पारेषण किया जा रहा है।
इस नए ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से जिले की कुल ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर 1482 एमवीए हो गई है, जिससे विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता, स्थिरता एवं विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
-
#JansamparkMP #Morena #morena2026 #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

40
833 views

Comment