बृजमनगंज:डिवाइड से टकराकर सगे भाई की हुई दर्दनाक मौत दूसरा घायल नगर में पसरा मातम
बृजमनगंज:
आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज वार्ड नंबर 7 निवासी रमेश कसौधन देर शाम मार्ग दुर्घटना में बाइक से गिरकर हुई दर्दनाक मौत l एक परिवार के लिए शुक्रवार का दिन काल बनकर आया। से दवा कराकर गोरखपुर से वापस लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक कैंपियरगंज के पास डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो इस हादसे में चालक रमेश कसौधन की दर्दनाक मौत हो गई l बड़े भाई सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना का विवरण:
जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज निवासी रमेश अपने बड़े भाई सुरेश के साथ स्वास्थ्य संबंधी परामर्श (दवा कराने) हेतु गोरखपुर गए हुए थे। वापसी के दौरान कैंपियरगंज क्षेत्र में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रमेश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
परिजनों की स्थिति:
घायल सुरेश के पुत्र गोलू से हुई बातचीत के अनुसार, हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल सुरेश को प्राथमिक उपचार के बाद घर लाया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। वहीं, मृतक रमेश के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल), गोरखपुर भेज दिया है। मृतक रमेश कसौधन (उम्र लगभग 53 वर्ष)अविवाहित होने के कारण कोई संतान नहीं था अभी 2 महीने पूर्व मृतक के पिता की भी मौत हुई है इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोंर कर रख दिया है
इस घटना की खबर फैलते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है चारों तरफ मातम सा छा गया है