logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धनबाद में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ रामनवमी, डीसी-एसएसपी ने किया व्यापक निरीक्षण


जिले के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर लिया विधि-व्यवस्था का जायजा, कंट्रोल रूम सुबह तक रहा सक्रिय

धनबाद, 28 मार्च 2026:-रामनवमी 2026 के अवसर पर धनबाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी Aditya Ranjan तथा वरीय पुलिस अधीक्षक Prabhat Kumar ने देर शाम जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने धनबाद रेलवे स्टेशन, बैंक मोड़, पुराना बाजार, केंदुआ बाजार, करकेन्द बाजार, लोयाबाद, छाता टांड, नया मोड़, कतरास बाजार, गौशाला मोड़, काको मठ, विनोद बिहारी चौक, मेमको मोड़ और गोल बिल्डिंग समेत बलियापुर सहित कई संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया।

इस दौरान दोनों वरीय पदाधिकारी विभिन्न स्थानों पर रुककर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते रहे। विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा बनाए गए स्वागत मंचों से उन्होंने लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं, वहीं स्थानीय समितियों ने भी अधिकारियों का स्वागत किया।

निरीक्षण के क्रम में तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने बताया कि जिले में रामनवमी का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सभी अखाड़ा दल निर्धारित समय पर अपने-अपने स्थानों पर लौट गए और अंतिम जुलूस के समाप्त होने तक प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी अपने-अपने तैनाती स्थल पर मौजूद रहे।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एहतियात के तौर पर जिला कंट्रोल रूम शनिवार सुबह 6 बजे तक सक्रिय रखा गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

प्रशासन ने जिलेवासियों के सहयोग और शांतिपूर्ण सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया है।

4
4052 views

Comment