सह संयोजक (सोशल मीडिया) बनाए जाने पर पंकज गुप्ता ‘पंकी’ को सहयोगियों व समर्थकों ने दी बधाई
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद बाराबंकी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से हाल ही में पदाधिकारियों की नई सूची जारी की गई है। इस सूची में सक्रिय कार्यकर्ता पंकज गुप्ता ‘पंकी’ को जिला सह संयोजक (सोशल मीडिया) का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए इस नए दायित्व से उनके सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में अत्यंत उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है।
नए दायित्व की घोषणा के बाद से ही उनके आवास पर लगातार सहयोगियों और समर्थकों का तांता लगा हुआ है। सभी लोग मिठाई खिलाकर, माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना कर रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि पंकज गुप्ता ‘पंकी’ लंबे समय से संगठन और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और उनके अनुभव व नेतृत्व क्षमता से संगठन को निश्चित रूप से नई मजबूती मिलेगी।
बधाई देने वालों में सिद्धार्थ कनौजिया (अध्यक्ष, इंडियन स्टूडेंट पॉवर), अभिषेक सोनी (अध्यक्ष, गणपति सेवा समिति), मोनू वर्मा, अभिषेक चौधरी, आशीष सिंह आनंद, शिल्पी सिंह, जया आशीष श्रीवास्तव, शालिनी गुप्ता, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रतिनिधि अतुल गुप्ता, मुन्नू लाल चौरसिया, अनुपम बाथम सहित बड़ी संख्या में सहयोगी एवं समर्थक उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने एक स्वर में कहा कि पंकज गुप्ता ‘पंकी’ के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य और तेज गति से होगा।
इस अवसर पर पंकज गुप्ता ‘पंकी’ ने सभी सहयोगियों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “पार्टी नेतृत्व द्वारा मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगा। हमारे सहयोगी और समर्थक ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। हम सभी मिलकर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।”
सतीश शर्मा की रिपोर्ट बाराबंकी